हमारे ब्लॉग » www.ramkanwar.blogspot.in में आपका स्वागत है| | Director :- Ramkanwar Parasriya Digital Vision धन्यवाद "
article लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
article लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोचने वाली बात है!

राम, हिंदू धर्म का सबसे पवित्र नाम | हर धर्म में यह अलग अलग तरीके से लिया जाता है मुस्लिम इन्हें अली, सिख इन्हें वाहेगुरु तो ईसाई इन्हें जीसस पुकारते है। इनके ठिकाने भी धर्म के अनुसार ही हैं मंदिर में बैठते तो हिंदुओं के राम, मस्जिद में बैठते तो मुस्लिम अली, गुरुद्वारे में वाहेगुरु व चर्च में जीसस। हर इंसान अपने दुखों की फरियाद लेकर इनके पास ही जाता है और खुशी-खुशी वापस अपने घर लौट कर आता है इसी उम्मीद और विश्वास के साथ कि अल्लाह, भगवान, वाहे गुरु, जीसस ने मेरी पुकार सुन ली और अब मेरा काम बन जाएगा। यह तो बात हुई इंसानों के दुख उन पर आए संकट व उसके निवारण की, पर कभी सोचा है कि अगर भगवान पर कुछ संकट आए तो क्या होता होगा? तब वह किसके पास अपनी फरियाद लेकर जाते होंगे? अब आप कहेंगे यह कैसे संभव भगवान ही तो हमारे सुख-दुख बांटते है तो वह कैसे दुखी होंगे? जवाब यह है कि दुखी नहीं होते हैं, पर जब उनके नाम पर हम (इंसान जो भगवान का इस पृथ्वी को दिया गया सबसे नायाब तोहफा) आपस में लड़े तो क्या भगवान खुश रह पाएंगे? सोचिए एक मां के दो बेटे हैं और इस पूरी पृथ्वी पर वे तीनों ही जीवित हैं अगर दोनों बेटे आपस में लड़ने लगे तो? सोचने वाली बात है ना! इसको लिखते हुए मुझे बरसों पुराने गीत याद आया गीतकार साहिर लुधियानवी जी का गीत 1959 में आई फिल्म दीदी का है उसके कुछ बोल - 
वही है जब कुरान का कहना,
जो है वेद पुराण का कहना,
फिर यह शोर शराबा क्यों है,
इतना खून खराबा क्यों है,
अपने वतन में।
बस 1959 से आज तक यह पंक्तियां मिटी ही नहीं। सोचने वाली बात है ना?

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद
Share:

चर्चा kunwaro tabriyo की

अभी दो दिन पहले राजस्थानी गायक अनिल जी सेन का एक धमाकेदार गाना रिलीज़ हुआ| वैसे 2 साल पहले  अनिल जी का गाना इंद्र राजा बड़ा ही हिट हुआ| उसके बाद करीब करीब कई गाने हिट हुए लेकिन हल ही में रिलीज़ 'कवारो ताबरियो' ने तो इन्टरनेट पर धूम मचा दी| इस गाने ने करीब दो दिनों में ३ लाख दर्शकों ने देखा तथा यह गाना पहले दिन विश्व भर में 43 नंबर पर तथा दुसरे दिन २२ की ट्रेंडिंग पर आ गया| हालाँकि गाने के बोल 5 दशक पुराने है जिसे कालूराम प्रजापत ने लिखे लेकिन अनिल जी की आवाज और रेम्मो के म्यूजिक ने गाने के बोल में एक नयी जान भर दी | गाने में रेप भी डाला गया है| और गाना कवारो को पूर्ण रूप से समर्पित है|
इस गाने का सबसे अच्छा बोल   "कोड कारूला मोद करुला जद सुण सु ला जान्जरियो" बड़ा ही प्यारा है और कवारो के दिल में घर कर जाता है ज्यादा कुछ इस गाने के बारे में बोलने की जरुजत नही है आप खुद ही सुण ले
https://www.youtube.com/watch?v=-CzyJWHT7Dg&t=144s

रामकंवार पारासरिया
लेखक अर लिरिक्स ऑफ़ राजस्थानी सोंग्स 
8696170664

Share:

आज़ादी तो क्रांति से आई

देश की असली आजादी तो क्रांति से आई थी

तेरी दर्द भरी कहानी में मैं कैसे शामिल हो जाऊं, बहरूपिए हो तुम मैं कैसे शामिल हो जाउ,
मैं कैसे भूलूं शहीदों की चीखों को,
मैं कैसे भूलूं 23 साल के नौजवानों को,
सूली आज भी मुझे वह दिख रही है,
मेरी आंखो के सामने वह टिक रही है,
अरे क्या करते हो तुम भारत पाकिस्तान का बंटवारा,
जरा उन जवानों को भी याद कर लो जिन्होंने अपना जीवन इन दोनों मुल्कों पर वारा।
मैं गांधी जी का बन जाऊं पुजारी,
लेकिन बंटवारे के वक्त क्या उन्हें याद नहीं आई हमारी,
वतन बंट रहा था तुम मौन थे,
अब पूछ रहे हो कि नाथूराम गोडसे कौन थे,
बंग भंग हुआ तब भी तुम ना समझे,
दिल का टुकड़ा छीन ले गया जिन्ना तब भी तुम ना संभले,
अच्छा हुआ गांधीजी तुम को गोडसे ने मार दिया,
जब जिन्ना की बातों में आकर हिंदुस्तान और पाकिस्तान को अलग किया,
मेरी नजर में हिंदुस्तान का आज हर एक युवा मौन है,
जरा पूछो उन फांसी पर लटके हुए जवानों से कि वह कौन है,
मुझे आज भी याद है जो कत्लेआम हुआ,
हिंदुस्तान जब पाकिस्तान के रूप में बर्बाद हुआ,
हां तुम थे अहिंसा के पुजारी मैं भी बन जाऊं,
पर मैं उस आजाद को कैसे भूल जाऊं,
आजाद था, आजाद है,आजाद रहेगा,इस वचन को मैं कैसे झुटलाऊँ,
जलियां की वह आग आज भी सीने में चिंगारी बन कर बैठी है,
सभी अपनी अपनी राजनीति में लगे हुए हैं कौन कहता है कि देश मेरी माटी,
अरे पूछो उन माताओं को जिन्होंने अपने सीने पर पत्थर रख दिया,
अपने आंख के तारे को देश के लिए न्योछावर कर दिया,
पूछो उस पिता से जिसके सामने भगत सिंह ने बंदूक के बोई थी,
क्या उस रात उस पिता की आंखें चैन से सोई थी,
इंकलाब की वह बोली घर-घर में गूंज उठी थी,
तुम्हारी अहिंसा की उस टोली में कितनी चीखें रोज उठी,
तुम सही हो यह "पारासरिया" मानता है,
व्यक्तिगत तौर पर नहीं पर इतिहास के जरिये उनको जानता है,
तुमने अपने तरीके में शांति अपनाई थी,
लेकिन देश की असली आजादी तो क्रांति से आई थी,
देश की असली आजादी तो क्रांति से आई थी।
Share:

मायड़ भाषा एक अनशन

राजस्थान खुद रे माई एक न्यारी प्रतिभाहै। अठा रा लोग न्यारा,गांव न्यारा,पहनाव न्यारो अर शिक्षा न्यारी। अर सबसु न्यारी अठा री भासा राजस्थानी एकदम न्यारी 10 करोड़ लोगां री आ भासा जकी ने हलताई मान्यता नी मिली। राजस्थान रा ट्रेडिशनल अर फ़ोक गाणा री तो भात ई न्यारी है। आज रा जुग माई राजस्थान रा ट्रेडिशनल अर फोक गाणा देश अर विदेशा माई गणा ई भाजे है। घूमर अर कालबेलिया नाच सबसु न्यारो है। राजस्थानी रो स्वागत गीत केसरिया बालम आवो नी थे पधारो म्हारे देश ने सुण अर विदेशी पर्यटक भी एकदम राजस्थान री संस्कृति रे माई मन ही मन खो ज्यावै। विदेशी पर्यटक अठा री संस्कृति रा क़ायल है। पुष्कर जेड़ा पवित्र धाम अठे। काले री एक गानो रा कुछ बोल म्हारे कानडे म्है भड़िया तो मने गणों ही सुहावनो लाग्यो। बे बोल म्हे आपरे सामी राखु "लड़ली लूमा झूमा ऐ लड़ली लूमा झूमा ऐ,
 मारो गोरबंद नखरालो,
 आलीजा मारो गोरबंद नखरालो"
 "मूछा मारी शान है जूती सूं पहचान है"
एड़ा कई गीत अठा री संस्कृति री पहचान है
पण आपणो दुर्भाग्य है के हलताई आपणी भासा ने सरकार मान्यता कोनी दिवि। अमरीका अर सयुंक्त राष्ट्र ने भी राजस्थानी भाषा ने अंतरराष्ट्रीय भासा रो दर्जो दियो। नेपाल रे माई राजस्थानी ने मान्यता है पण भारत मे राजस्थानी ने मान्यता कोनी। पण देवकिशन जी राजपुरोहित ने अनशन शुरू कर अर राजस्थानी भासा ने मान्यता सारू एक बहुत बड़ी हुंकार भरी है अब जाणा राजस्थानी ने मान्यता मिल ज्यासी।
जै जै राजस्थानी
रामकंवार पारासरिया
Share:

म्हारी मावड़ी

“मारी मावड़ी”

काले ज्यु हि मारी आँख मिली,
मारी मावडी मने सुपणा रे माये दिखी|
अबे सुपणों यू जोर को आयो,
बचपन रा वे दिन याद लायो|
मावडी मारी गिले आंगने सोई ही,
अर मने बिरी छाती रे लगाई सोई ही|
लोरी गायर मने सुलाई ही,
पण बिरी खुद री नींद उडियोड़ी ही|
आंगनो तो पुरो आलो हो,
पण छत सु भी पाणी टपकतो हो|
अर आंगने माथे तो खुद सुयगी ही,
पण छत रा पाणी रो जतन करती ही|
फेर बैठी हुयर मने गोदिया म सुलायो हो,
अर खुद आखी रात जागी ही|
पाणी रो एक ई टपको मारे माथे पडंदियो कोनी,
अर बिने आखी रात मै सोवणदि कोनी|
फेर सूबे रा बीने एक जपको आयो,
मारे भी एक झटको लाग अर सुपणों टूटियो|
मन गणों कलपियो बी सुपणा ने देखर
अबे मारे आंख्या सु पाणी पडगो,
अर “रामकंवार” आधी ही ई कविता ने लिखगो|
by रामकंवार पारासरिया
8696170664


Share:

राजस्थानी गायन ( तानसेन के सुर )


राजस्थानी गायन तानसेन के सुर


तानसेन भारतीय संगीत जगत में तानसेन नाम अमर है । वह इतना अच्छा और मधुर गाते थे कि वह अपने गायन से वर्षा को भी प्रकट कर देते थे । जब कभी भी अकबर के राज्य मैं अकाल पड़ता था या कम वर्षा होती तो तानसेन ऐसी राग गाते के बिना बादल ही वर्षा हो जाती थी । चलिए छोड़िए वह तो उस जमाने की बात है लेकिन राजस्थानी संगीत में आज भी कहीं ना कहीं तानसेन का सुर मौजूद है । उस संगीत में तानसेन आज भी जिंदा है तानसेन जब गाते थे तो वर्षा होती थी । ऐसे ही कुछ पिछले 2 वर्षों में राजस्थान में हो रहा है तानसेन की ही भांति राजस्थान के दो महान गायकों ने अपनी मधुर आवाज में पिछले 2 वर्षों में दो ऐसे गाने गाए कि इंद्र देव को राजस्थान की धरती पर मेहरबान होना पड़ा। पिछले वर्ष तो "अनिल सैन" का गाना "बरस बरस मारा इंदर राजा" इंद्र देव को इतना पसंद आया फिर लगातार 7 दिनों तक वर्षा हुई तथा जब अधिक वर्षा यानी अतिवृष्टि हुई तो फिर से एक गाना गाया तो इंद्रदेव ने उनकी पुकार सुनी तथा वर्षा रुक गई और किसानों को अकाल से छुटकारा मिला बात करते हैं ।
इस साल के सुप्रसिद्ध गाने की इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ "गजेंद्र अजमेरा" का गाना "इंद्राणी" जो इंद्रदेव को राज आया और राजस्थान की इस पावन धरती पर वर्षा की फुहार बरसा दी। इन दोनों गायकों के गानों को इत्तेफाक भी कह सकते हैं लेकिन किसानों का इन दोनों पर उपकार है जो इनके गायन के कारण वर्षा हुई है। और यदि आगे भी ऐसा हुआ तो किसान इन दो गायक को सदियों तक याद रखेंगे। शायद यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि यह दोनों गायक तानसेन का ही रूप है या इनके गले में तानसेन के ही सुर है । मैं और सारे किसान इन्हे सलाम करते हैं तथा इनका बहुत उपकार है किसानों पर जो पिछले साल संकट की घड़ी में वर्षा हुई । तथा अन्य आशा करते हैं कि यह आगे भी ऐसी ही मधुर आवाज में गाए।
रामकंवार पारासरिया
author
www.ramkanwar.blogspot.in
Share:

हत्या एक पड़ोसन

हत्या एक पड़ोसन

यह कहानी एक लड़के की है जो एक पुलिस वाला बनना चाहता है| वह एक भयानक सपने के बारे में बताता है| कल रात एक सपना आया था| सपने में एक सुंदर औरत आयी और जगाने लगी|
 सपने में आँखे खुली और में उसे देखता ही रहा लेकिन क्या पता था जितनी सुंदर वह हे उससे भी भयानक उसका नाम होगा| मैंने पूछा की आप कौन ? वह बोली मै आपकी पड़ोसन | मै बोला आपको पहले कभी नही देखा| वह बोली कल ही आयी हूँ आपके पडोसी की मर्त्यु के साथ | मैंने कहा मै कुछ समझा नही | वह बोली मेरा नाम हत्या है कल आपके पडोसी ही हत्या हुई थी | उसकी यह बात सुन कर वह डर जाता है| वह औरत बोलती है की तुम डरो मत मै तुमे कुछ नही करुँगी मुझे तुम से कुछ मदद चाहिय | वह बोला कैसी मदद | और वह औरत गायब हो जाती है| अचानक उसकी आँख खुलती है उसका मन एकदम अशांत है|
आज कल हमारे देश में इतनी हत्या हो रही है की लोगो को अब हत्या खुद सपने में आकर बोल रही है| तथा अब तो इतना डर लग रहा है की कही हत्या हमारे पड़ोस में तो नही है क्या पता कब वह दीवार फांद कर हमार ऊपर आ जाये | आज हर कोई छोटी सी लड़ाई के कारण एक दुसरे का खून पिने पर उतारू हो जाते है | क्यों वह भी तो हमारी तरह इंशान ही है |

To be continued…………………….
Share:

Scince के फन्डे

Scince के फन्डे 
पता नही क्यों कल शाम मेरे दोस्तों के साथ बैठते वक्त ऐसा लगा की मुझे यहां से चले जाना चाहिये। पर नही इनका दिल टूट जाऐगा। 
मेरा मन इसलिए ऐसा सोच रहा था क्योंकि कल सुबह मेरे दोस्त कमल ने मुझे कॉल किया और कहा भाई हमारे कमरे की तरफ कब आओगे।( सोचा की आज चलते है। ) और मै बोला शाम को आता हूँ।शाम को करीब 6 बजे मै उनके रूम पर गया। वहाँ मेरे चार दोस्त थे। उनके exam चल रहे थे। b.sc. के। और वह चारों b.sc. के student थे । मैंने चारो को बोला आओ चारो बातें करते है। तभी कमल ने कहा पढ़ते है। 
मैंने कमल से कहा - "कहाँ तक पढ़ा"?
कमल बोला-"7 पाठ पढ़े"      
मै बोला -" चल कुछ que. पूछता हूँ"( मैंने que. पूछने शुरू कीये)
मैंने एक que पूछा तो वह उस que. को लेकर कंफ्यूज़ था। तो मैंने उन चारो में से किसी एक को बताने को बोला।  अब वह चारो आपस में डिस्करशन करने लगे । अब में उन चारो का मुंह ताक रहा था( जैसे कोई भूखा भोजन के लिए किसी का मुंह ताक रहा हो) । वह साइंस के कुछ वैज्ञानिकों के नाम बोल रहे थे तो मैं उनका मुंह ताकने लगा और सोचने लगा क्या बात है यार इतने कठिन नाम इन को याद है। वह ऐसे बोल रहे थे जैसे मेरे सामने TV में साइंस की डॉक्यूमेंट्री चल रही हो और यह देख कर मुझे बहुत अच्छा लगा। हमें विज्ञान ने बहुत कुछ दिया है और आज का युग विज्ञान और तकनीकी का युग है तो सोचो उन का बोलना मुझे अच्छा क्यों नहीं लगता। मुझे पता नहीं चला कि वह क्या बोल रहे थे लेकिन बहुत अच्छा लगा । फिर मैं वापस अपने रूम की तरफ आ गया और रास्ते में आते आते सोच रहा था साइंस के फंडे अलग ही है! 
रामकंवार पारासरिया 
8696170664
www.ramkanwar.blogspot.com
www.facebook.com/Ramkanwar.parasariya
www.twitter.com/Rparasriya
www.instagram.com/writer_ramkanwar

Share:

एक का दम (मुंबई का एक वाला दम)

एक का दम! एक में सबसे ज्यादा मजा होता है| हम के साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते है लेकिन उन हजारो में एक की भी कमी हो जाये तो हम कुछ नही कर सकते है| लाख में एक की कमी हो जाये तो वह पुरे लाख नही होते वह हजारो में ही गिने जाते है|
              एक कीमत पुणे की टीम को पूछो जिन्होंने एक के कारण ख़िताब से दूर हो गई | आईपीएल 10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पुणे को सिर्फ एक रन से हराया था| एक बात और याद आयी एक बार एक लड़की के exam में 99% आये लेकिन सिर्फ १ के कारण उसने आत्महत्या कर ली| एक कीमत उस लड़की से पूछो एक की कीमत उसकी जिन्दगी के बराबर है| इसलिए जीवन का हर एक पल कीमती है| एक विधायल में 500 छात्र है लेकिन फिर भी वहा एक की कमी है शिक्षक | जो हमे अन्धकार से निकालकर रोशनी में ले जाता है | जितनी ख़ुशी हमे हजारो के मिलने से नही मिलती उतनी ख़ुशी उस एक के मिलने में मिलती है |
“हजारो लाखो क्या करे, कहा इन्हें ले जाएगा,
एक नाम ले ले बस, तू सच्चा इंशान कहलायेगा|”
       एक की कीमत अभी हमे पता नही चलती लेकिन जब वह एक हमारे पास नही होगा तब हमे एक की सही कीमत का पता चलेगा | परीक्षा में एक प्रश्न का उतर न देने पर हम ग्रेडिंग में निचे आ जाते है तब हमे एक का पता चलता है| हजार का नोट गुम जाने पर हमे कितना दुःख होता है लेकिन एक का सिक्का कोई नही ढूढता सोचो वह एक नही होता तो वह हजार नही 00 होते|

रामकंवार पारासरिया
8696170664


Share:

अफहीज का एग्जाम

कल MDS यूनिवर्सिटी के b.sc. 2 year के एग्जाम खत्म हो गए । मेरे दोस्त का भी एग्जाम था । मैं अपने दोस्त के कॉलेज 1:30 बजे पहुंचा। मैं वहां उसका मोबाइल और उसका पर्स देने पहुंचा फिर हम दोनों गवर्नमेंट कॉलेज गये। वहां उसकी सिस्टर का एग्जाम था।  हम दोनों वहां पहुंचे कॉलेज परिसर में बहुत सारे परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे । कल धूप भी बहुत तेज थी सभी परीक्षार्थी नोटिस बोर्ड के सामने तेज धूप में खड़े थे और अपने आप को धूप से बचाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ छात्र अपने प्रवेश पत्र से अपनी सर को ढक रहे थे कुछ छात्रों के पास अपना स्टोल था और दोस्त से बचने के लिए नाना प्रकार के प्रयास कर रहे थे । मैं और मेरा दोस्त थी पसीना पोंछ रहे थे तभी सामने वाले नोटिस बोर्ड पर एक कलेक्ट ने m.a. के रोल नंबर है रूम नंबर की सीट चिपकाई और सभी लोग अपना रोल नंबर सीट में ढूंढने में लग गए। मेरे दोस्त ने भी अपनी सिस्टर के रोल नंबर ढूंढे और उसे बताए। अचानक वहां से भीड़ हटने लगी दो लड़कियां स्कूल तक पर सवार होकर नोटिस बोर्ड की तरफ जा रही थी जबकि वहां स्कूटर पर सवार होकर आने पर पाबंदी थी। सभी छात्र उनको देख रहे थे शायद वह दोनों बहने थी। जब मैंने उस स्कूटर पर पीछे बैठी लड़की को देखा तो दंग रह गया क्योंकि वह लड़की पैरों से अपाहिज थी और वह अपने का एग्जाम देने आई थी। पीछे पीछे एक औरत हाथ में बैसाखी दी आ रही थी और मैं उस लड़की को देखता रहा। स्कूटर मेरे सामने आकर रुका सभी उस लड़की की तरफ देख रहे थे । उस लड़की की मां उसके पास और उसे बैसाखी दी और स्कूटर से उतरने में उस लड़की की सहायता करने लगी । लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर मैं और सभी दंग रह गए । उस लड़की ने अपनी मां को उसकी सहायता के लिए मना कर दिया। और इस स्कूटर से उत्तर कर अपने रोल नंबर की तरफ बढ़ने लगी । यह देख कर मेरे अंदर भी एक नई आश जगी । उस लड़की के जोश और जुनून को देखकर एक बात मेरे दिमाग में बैठ गई कि हमें अपने जीवन में किसी और की सहायता नहीं लेनी चाहिए । हमें हमारा काम खुद करना चाहिए सलाम है उस लड़की को सलाम उसके उस जज्बे को । काश उन लोगों के पास वह जज्बा वह जुनून होता जो असफल होने के बाद अपना जीवन खो देते हैं और कायरों की तरह आत्महत्या कर लेते हैं। हमें ऐसे लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो अपने आप में ही एक पूरे विश्व का स्वरुप लेकर घूमते हैं । अंत में यही कहूंगा शायद हमें दूसरों की मदद लेनी पड़ी या फिर करनी पड़े तो कभी पीछे मत हटो हमें लगे कि हम यह काम कर सकते हैं तो कभी भी दूसरों की सहायता मत लो तो एहसान जिंदगी भर के लिए हमारे ऊपर कर्ज के रूप में बैठ जाता है फिर हम हमारा काम खुलकर नहीं कर सकते।





Share:

#yuvasoch

Hello आज हमारे देश के युवाओ की सोच ही अच्छी नही है. दोस्तों यह एक सच्ची घटना है. आज दिल में इतना दर्द हो रहा है.की उसे शब्दों में बयां नही कर सकता हूँ. मेरा एक दोस्त है उसकी शादी हो चुकी है. वह बोला भाई मैंने एक लड़की को आज प्रपोज किया है. मैंने उसे समझाया की भाई तेरी तो शादी हो चुकी है. तो फिर यह तो गलत है. हाँ लेकिन बस मज्जे के लिए – वह बोला. मै बोला भाई जो लड़की बिना सोचे समझे तेरे साथ अपनी पूरी लाइफ गुजरना चाहती है तू उसे धोका दे रहा है. वह बोला भाई जिस लड़की को मैंने प्रपोज़ किया उसने सामने से मुझसे दोस्ती की है. मै बोला भाई उसने तेरे से दोस्ती की हे और वह कुछ और समझ रही है तो तुम उसे बोल दो की मेरी शादी हो चुकी है. वह बोला यार वह खुद सामने से आ रही है. तो मै उसे मना नही कर सकता. वो बोला नही. मै बोला भाई अपनी सोच को बदल दे. वह बोला भाई मेरी तो यही सोच है.
हमारा देश क्या आगे बढेगा जब हमारी सोच ही ऐसी है. जब दिल्ली में निर्भया कांड होता है तो देश का हर एक व्यक्ति उस कांड को करने वाले को फांसी के बारे में बोलता है. क्या हमने कभी सोचा की उन्होंने ऐसा क्यों किया वो भी तो युवा ही थे. निर्भया कांड होने पर हम सड़को पर निकल जाते है की यह सही नही है.क्यों? जब हमारे देश के युवाओ की सोच ही मज्जे वाली है.
अरे जब युवाओ की सोच बदलती है तो पुरे देश की सोच बदल जाती है. क्योकि इस देश का युवा कुछ भी कर सकता है. एक बार यह सोच कर तो देखो की यह सही हे या नही. मै अभी 18 वर्ष का हूँ. मुझे लाइफ का उतना तजुर्बा नही है. लेकिन मै यह बता सकता हु की जो हम सोचते है वह कर सकते है. और परिणाम आपके सामने ही है. आये दिन न्यूज़ पेपर, टी.वी. में देखते है. की आज वहा कांड हो गया. क्यों
अरे हम युवा है हम अपनी सोच कब बदलेंग कब ? जब बात हम पर बीतेगी तब. सोच बदलो भाई हम युवा है हम कुछ भी कर सकते है.
                                                                                                                                                                                                  रामकंवार पारासरिया

                                                                                                                          8696170664
Share:
loading...
Copyright © Ramkanwar Parasriya | Powered by Blogger Design by Ramkanwar Parasriya